News

बाली वार्ड 14 नाली समस्या: खुली नालियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा

बाली वार्ड 14 नाली समस्या: खुली नालियों से हादसों का खतरा, लोगों ने की जाली लगाने की मांग


लुनिया टाइम्स न्यूज़ | बाली

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में नालियों की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन कोई न कोई राहगीर इनमें गिरकर चोटिल हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिनों पहले भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जिसकी खबर भी प्रकाशित हुई थी, लेकिन उसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो।

बाली वार्ड 14 में खुली नालियों की खराब स्थिति
बाली वार्ड नंबर 14 के जुनाडाक खाने की गली में खुली नालियों के कारण बढ़ रहा हादसों का खतरा।

हाल ही में अशोक भाई वालचंदजी मेहता (बोरीवली) यहां से गुजर रहे थे, तभी नालियों की खराब स्थिति के कारण उनका पैर फिसल गया और वे गिर पड़े। वहां मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें उठाकर संभाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे हादसे यहां अक्सर होते रहते हैं।

वार्ड की नालियों में न तो नियमित सफाई होती है और न ही कचरे का सही तरीके से निस्तारण किया जाता है। कई जगहों पर नालियां चौड़ी होने के बावजूद ऊपर से पूरी तरह खुली हुई हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। बारिश के समय तो हालात और भी खराब हो जाते हैं, क्योंकि चारों ओर से पानी वार्ड के नुक्कड़ पर जमा हो जाता है, जिससे रास्ता फिसलन भरा हो जाता है।

WhatsApp Image 2026 03 15 at 8.59.07 AM

यहीं पास में निमड़ावाली प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है, जहां छोटे-छोटे विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। ऐसे में बच्चों के लिए भी खतरा बना रहता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इन नालियों पर लोहे की जाली लगाई जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके।
बताया गया कि यह तस्वीरें जुनाडाक खाने की गली क्षेत्र की हैं, जहां स्थिति सबसे ज्यादा खराब बनी हुई है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button