Religious
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मिला आशीर्वाद: रत्नसुंदर सूरीश्वर महाराज से हुई विशेष भेंट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रीदेवेंद्र फडणवीस ने आज जुहू जैन संघ में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पद्मभूषण से विभूषित राष्ट्रहित चिंतक परम पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद रत्नसुंदर सूरीश्वर महाराज साहेब से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूज्य महाराज साहेब के चरणों में नमन कर गुरुभक्तिभाव से आशीर्वाद लिया। इस दौरान जीव रक्षा, कबूतरखाना, गोशाला, पंजरापोल आदि समाजहित विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया और इन समस्याओं को सुलझाने हेतु सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में जुहू जैन संघ द्वारा मुख्यमंत्री फडणवीस का बहुमान (सम्मान) किया गया। उन्हें माताजी की मूर्ति सप्रेम भेंटस्वरूप प्रदान की गई, जो एक आध्यात्मिक प्रतीक के रूप में दी गई श्रद्धांजलि थी।















