Short NewsReligious

सावन के पवित्र महीने में पहले सोमवार को भोलेनाथ के मंदिरों में उमड़ी भीड़

भक्तों के एक लोटे के जलाभिषेक से भी होते है भोलेनाथ खुश

सरुपगंज, सिरोही
माधुराम प्रजापति की रिपोर्ट


श्रावण महीने में पहले सोमवार को शिवजी के भक्तों की हर मंदिर में भीड़ देखी गई। सावन महीने के प्रथम सोमवार को धर्मनगरी भावरी के लब्धेश्वर महादेव मंदिर में सुबह महाआरती और भोलेनाथ को जलाभिषेक किया गया।

इसी को देखते हुए सोमवार को भावरी रोड़ स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी निकेश रावल ने बताया कि सोमवार अलसुबह से ही शिवजी के भक्तों की कतार लगी। सोमवार के दिन भोलेनाथ के मंदिरों में जागरण व भक्तिमय हुआ। रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी निकेत रावल और पंडित मनमोहन शर्मा ने बताया कि सुबह भोलेनाथ को रिझाने के लिए बिल पत्र, दूध अभिषेक व मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया। इस प्रकार सरुपगंज रामेश्वर मंदिर, पीपलेश्वर मंदिर, धारेश्वर मंदिर, लब्देश्वर मंदिर, खजूरेश्वर मंदिर समेत सभी मंदिरों को सजाया गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button