विकसित भारत विकसित राजस्थान संवाद कार्यक्रम आयोजित
नोहर स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को नोहर विधानसभा का विकसित भारत विकसित राजस्थान का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राजस्थान के विकास हेतु 17000 करोड़ से भी अधिक राशि द्वारा रेलवे, सौर ऊर्जा, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, पेयजल, सड़क परिवहन जैसी कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का वर्चुल लोकार्पण किया।
नोहर न्यूज
इस अवसर पर भारत माता आश्रम के महन्त योगी रामनाथ अवधूत ने अपने उद्धबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अंत्योदय योजना में पिछले दस वर्षों में शिक्षा सुरक्षा,आवास,पेयजल बिजली, सड़क, उज्ज्वला योजना, खाद्य सुरक्षा ,चिकित्सा एवम गरीबों एवम पिछड़े वर्गों को अन्य कल्याणकारी योजनाओं का करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। आज भारत आर्थिक क्षेत्र रक्षा क्षेत्र विज्ञान एवम तकनीकी क्षेत्र में संपूर्ण विश्व मे अग्रणी देशों में जाना जाता है अतः हम सब भारतवासी राष्ट्र के सजग प्रहरी बनकर विकसित भारत मे अपना योगदान प्रदान करें।
यह भी पढ़े केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति में पार्षद राईका को किया मनोनीत
इस अवसर पर भारत माता आश्रम के महन्त योगी रामनाथ अवधूत, भाजपा के पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक काशीराम गोदारा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शेलेंद्र वर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील जोशी, नरेंद्र चौधरी, सुभाष सोनी, प्रदुमन व्यास, अभिषेक पारीक, धर्मपाल सिहाग प्रधान प्रतिनिधि पल्लू , कुलदीप सहू, अभिषेक मटोरिया, राजेश कंकर, हरीश चंद्र शर्मा, विजय स्वामी, ओमप्रकाश बिजारणिया, दलीप गोदारा, गोपाल लाल स्वर्णकार ए डी एम, पंकज गढ़वाल उपखण्ड अधिकारी, सुभाष शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भरत हरितवाल ई ओ एवम अन्य अधिकारी एवम बड़ी संख्या गणमान्य लोग एवम मातृ शक्ति की उपस्थित थी। कार्यक्रम के उपरांत सरकार की लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान किया गया । मंच संचालन भाजपा विस्तारक पारस बिश्नोई ने किया।