भारत रत्न डाक्टर अंबेडकर की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका -मोहनलाल

सादड़ी 14 अप्रेल।
भारत रत्न डाक्टर अंबेडकर की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका थी।उनका व्यक्तित्व व कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
हम उनके बताए रास्ते पर चलकर उनके सपनों का भारत बनाएं। उक्त उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मोहनलाल ने स्थानीय अंबेडकर उद्यान में सेवा भारती के तत्वावधान में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में व्यक्त किए।
मोहनलाल ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी डाक्टर अंबेडकर ने शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक हैं। डाक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू हुए इस समारोह में सर्वप्रथम सेवा भारती द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी ने सेवा भारती का परिचय देते हुए इसकी गतिविधियों की जानकारी दी।इस अवसर पर भैराराम मोबारशा, राजकुमार मेघवाल, गुलाब राम बाफना ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता रमेश भाटी ने की।मंच संचालन दिनेश लूणिया ने किया।इस अवसर पर सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष अरविंद परमार सहित नगर के कई प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 14 अप्रेल को भारतीय संविधान के निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिन मनाया जाता है।
Sorry, there are no polls available at the moment.
Very nice
Jay ho