Short Newsशाहपुरा न्यूज

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के चुनाव हुए सम्पन्न

शाहपुरा जिले के लादु लाल तेली बने राजस्थान प्रबोधक संघ प्रदेश सह-संयोजक

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

बनेड़ा (परमेश्वर दमामी)

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के सम्पन्न हुए चुनाव ,चुनाव में नव गठित जिले शाहपुरा से लादु लाल तेली को प्रदेश सह-संयोजक चुना गया है।

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ,राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हर लाल सिंह डुकिया ने तेली को प्रबोधक संघ राजस्थान के प्रदेश सह-संयोजक पद निर्वाचित किया। पिछले कई सालों से इन्होंने संगठन में संभाग स्तरीय कार्यकारणी, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी में रहकर संगठन का रीति नीति से निभाते हुए संगठन को मजबुती प्रदान की है साथ ही संगठन के साथियों को भी हर स्तर पर सहयोग की भावना से उनको सर्पोट किया है । इन्हीं कार्यों से प्रभावित होकर ,प्रबोधक साथियों की सेवा करने का मौका इनको दिया गया है ।तेली के प्रदेश सह-संयोजक बनने पर प्रबोधकों में खासा उत्साह देखा गया है। सभी इष्ट मित्रों ने उन्हें मौखिक, व फोन कॉल्स के माध्यम से बधाईयां प्रेषित कि है ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"
Back to top button