Local NewsShort News

मेघवाल समाज का मार्गदर्शन शिविर 16 जून को देसूरी में

  • देसूरी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

श्री मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान आगामी 16 जून रविवार को मेघवाल समाज का विशाल शैक्षिक एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर देसूरी के अम्बेडकर भवन में प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा।


WhatsApp Image 2024 06 09 at 19.56.11

[highlight color=”yellow”]संस्थान अध्यक्ष इंजीनियर महेंद्र लोंगेशा ने बताया कि मेघवाल समाज के विद्यार्थियों को नई दिशा एवं मार्गदर्शन हेतु अभिभावक एवं विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। नीट,आईआईटी,जेईई,आरपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं व कैरियर को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा.[/highlight]

शिविर में ज्ञान ज्योति शिक्षण सेवा संस्थान, उदयपुर के निदेशक इंजी. राहुल मेघवाल,रा. कन्या महाविद्यालय तखतगढ़ के सहायक आचार्य दिनेश कुमार जोगसन,गुड़ा जैतसिंह निवासी व्याख्याता डॉ.महेंद्र कडेला,रसायन विज्ञान व्याख्याता जोजावर शशि कुमार डांगी,पीएचईडी देसूरी के कनिष्ठ अभियंता हेमराज,कृषि विभाग पाली के सहायक निदेशक शंकरलाल मोबारसा,राजकीय पीजी महाविद्यालय भोपालगढ़ के वनस्पति शास्त्र सहायक आचार्य डॉ. पूंजाराम इन्केशवर मार्गदर्शक के रूप में मौजूद रहेंगे।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

इस आयोजन की सफलता के लिए संस्थान अध्यक्ष महेंद्र लोंगेशा की अध्यक्षता व कोषाध्यक्ष नेमाराम राठौड़ की मौजूदगी में रविवार को घाणेराव में बैठक हुई। बैठक में मौजूद जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पाल सिंह,जिला सचिव नारायणलाल तंवर,पूर्व अध्यक्ष देदाराम वाघोणा,पूर्व कोषाध्यक्ष तुलसीराम बोस,प्रकाश मोबारसा,कार्यक्रम संयोजक सुरेश भाटी व ललितेश मेघवाल ने शिविर की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button