Short News

उद्योगपति सुंदेशा व समाजसेवी डॉ कावेडिया ने सेवा भारती के सेवा केन्द्र का किया अवलोकन

  • सादड़ी
  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

उद्योगपति भामाशाह महेंद्र सुंदेशा व सोनफुल सेवा प्रतिष्ठान के डाक्टर रमेश कावेडिया ने स्थानीय गोरों का बास सादड़ी में सेवा भारती द्वारा संचालित स्वर्गीय हीराचंद जी हिम्मत मल जी परमार सेवा केन्द्र का अवलोकन किया तथा सेवा भारती सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली से सेवा भारती द्वारा संचालित सेवा कार्यों की जानकारी ली। सेवा भारती के कार्यों से प्रभावित होकर सुंदेशा एक सेवा प्रकल्प गोद लेने की घोषणा की।

सेवा भारती जिला प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि सुंदेशा के सेवा केंद्र पर पहुंचने पर माली ने उनका स्वागत किया तथा सेवा भारती के सेवा कार्यों व सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सादड़ी नगर को प्लास्टिक मुक्त नगर बनाने की उनकी मुहिम में सेवा भारती का सहयोग मांगा।इस पर माली ने सेवा भारती की ओर से सहयोग का विश्वास दिलाया। सुंदेशा ने सेवा भारती द्वारा संचालित एक सिलाई केंद्र को गोद लेने की घोषणा की।

इसी प्रकार सोनफुल सेवा प्रतिष्ठान पुणे के डा रमेश कावेडिया ने अपनी पत्नी सुमित्रा कावेडिया के साथ सेवा केंद्र का अवलोकन किया तथा सहयोग का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी, महिला कार्य आयाम प्रमुख निकिता रावल भी उपस्थित रही।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button