नरेन्द्र परमार बने श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली के नए अध्यक्ष

195 सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन, वार्षिक साधारण सभा एवं चुनाव समारोह ठाणे में संपन्न
ठाणे। श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली की वार्षिक साधारण सभा एवं मंडल चुनाव रविवार को रांका बैंक्वेट हॉल, ठाणे में पूर्व अध्यक्ष मुकेश भंडारी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। मंडल के 195 सदस्य उपस्थित रहे और सर्वसम्मति से नरेन्द्र परमार को नया अध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी एवं भैरव जी की प्रतिमा के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। सचिव विक्रम राठौड़ ने सभा की शुरुआत करते हुए बताया कि सभा के लाभार्थी मातुश्री वरजू बाई रूपचंद जी रांका परिवार का सम्मान तिलक, माला एवं शाल से किया गया। सम्मानितजनों में जयंतीलाल रांका, भरत रांका, महेन्द्र रांका एवं भावेश रांका शामिल रहे।
सभा में गत वर्ष की कार्यवाही का वाचन चंद्रेश मेहता ने किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके बाद नरेन्द्र परमार ने वर्ष 2024-25 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे भी सभा ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।
सभा में वक्ताओं किरण कितावत, रणवीर गेमावत, प्रवीण बाबूलाल राठौड़, दिनेश जैन ने मंडल की एकता और जैन समाज के कल्याण हेतु सहयोग का आह्वान किया। नरेन्द्र परमार ने अपने संबोधन में मंडल की निरंतर समाजोपयोगी भागीदारी का उल्लेख करते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

चुनाव प्रक्रिया और निर्विरोध निर्वाचन
मंडल चुनाव प्रक्रिया के तहत ट्रस्टी जयंतीलाल रांका ने नरेन्द्र परमार के नाम का प्रस्ताव मंडल अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तुत किया, जिसका समर्थन उदय परमार (थाणे जैन मंदिर मैनेजिंग अध्यक्ष) और रणवीर गेमावत ने किया। उपस्थिति सभी 195 सदस्यों ने सर्वसम्मति से नरेन्द्र परमार को अध्यक्ष पद के लिए चुना। इस घोषणा को वर्तमान अध्यक्ष मुकेश भंडारी ने औपचारिक रूप से सभा में घोषित किया।सभा का संचालन सह सचिव चंद्रेश मेहता ने किया।
सभा में विभिन्न संघों और संगठनों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का तिलक, माला एवं शाल से स्वागत और सम्मान किया गया। विशेष अतिथियों में उपाध्यक्ष हरीश मंडलेशा, सचिव विक्रम राठौड़, संगठन मंत्री उत्तम पुनमिया, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश कितावत, संरक्षक प्रमोद मुनोत, ट्रस्टी प्रकाश धोका, थाणे जैन संघ अध्यक्ष उदय परमार, पंचम मंच अध्यक्ष सज्जन रांका, भोजनशाला अध्यक्ष महिपाल राठौड़, फुलवारी अध्यक्ष दिलीप धोका, भायंदर मित्र मंडल अध्यक्ष रणवीर गेमावत, श्री दादावाड़ी अध्यक्ष नितिन राणावत, पुणे जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष ललित जैन, पूर्व सचिव यशपाल जैन तथा भोजनशाला सचिव कमलेश धोका प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सेसली धर्मशाला निर्माण समिति के जयंतीलाल रांका, प्रकाश धोका, किशोर राठौड़ एवं प्रवीण राठौड़ का भी स्वागत किया गया।सभा में वर्ष 2028 के लाभार्थी के रूप में मातुश्री सायरबाई भंवरलालजी सिरोया परिवार की घोषणा की गई, जिनका प्रतिनिधित्व ललित सिरोया करेंगे।
अंत में थाणे जैन संघ अध्यक्ष उदय परमार ने मंडल को ₹51,000 सहयोग राशि देने की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष मुकेश भंडारी ने सभी उपस्थित सदस्यों, अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।














