Crime NewsNational Newsउत्तर प्रदेश

मुहर्रम पर अमिलिया तरहार में एक समुदाय के लोगों द्वारा घर में घुस कर मारपीट

एसआई व सिपाहियों से भी अभद्रता, गांव में तनाव का माहौल

रिपोर्ट विजय शुक्ला

लालापुर। क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव में शाम लगभग चार बजे गांव घूमकर ताजिया अवधेश दिवेदी के घर के पास से पहुंचा तो घर में लगी केबिल व पीपल के पेड़ को हटाने लगे। तो अवधेश के पुत्र शिवम् ने विरोध किया तो समुदाय विशेष के लोग गाली गलौज करने लगे इतने में भीड़ से एक लड़का निकल कर शिवम् को मारने लगा तो सभी मिलकर उसको मारने लगे जब शिवम् चिल्लाया तो उसके पिता अवधेश दिवेदी घर से निकले तो उनको भी मारने लगे अवधेश वापस घर में घुस गये तो सभी घर में अंदर जाकर अवशेष को पंखा व राड व साथ लेकर चल रहे हथियार से हमला कर दिया।

IMG 20240718 WA0121

जब अवशेष की बेटी राज पिता को बचाने भागी तो उसको भी बाल पकड़कर घसीट कर मारने लगे। वहां मौजूद दरोगा बलिराम व दो सिपाहियों के साथ भी मारपीट व अभद्रता की गई सूचना पर पहुंचे लालापुर थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र जब टीम के साथ पहुँचे तो मामला कुछ काबू में आया। कुछ देर बाद एसीपी संत लाल सरोज व डीसीपी यमुना नगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय भी पहुंच गई और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।

डीसीपी ने ग्रामीणों व परिजनों को आश्वस्त किया कि मुकदमा दर्ज कर जल्द ही गिरफ़्तारी की जाएगी जब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

समुदाय द्वारा घर में घुसकर मारपीट से आक्रोश

क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव में मुहर्रम की ताजिया गांव में घुमाने के दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा घर में घुसकर अवधेश दिवेदी के परिवार के साथ मारपीट की घटना से हिंदू समुदाय के लोगो में जमकर आक्रोश व्याप्त है।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग किया है।उधर डीसीपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया की अवशेष दिवेदी की शिकायती पत्र पर एफआई आर दर्ज कर ली गई है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button