News

रालोद छात्र नेता इरफान मलिक ने होटल रिवर व्यू एंड रेस्टोरेंट में उपनिरीक्षक परीक्षार्थियों केलिए भोजन और ठहरने की की निःशुल्क व्यवस्था

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

हाथरस/सादाबाद। आगामी उपनिरीक्षक (Sub Inspector) परीक्षा को देखते हुए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के छात्र नेता इरफान मलिक ने उपनिरिक्षक परीक्षार्थियों के लिए एक सराहनीय पहल: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की है। दूर-दराज से परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए होटल रिवर व्यू एंड रेस्टोरेंट में निःशुल्क भोजन और ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। रालोद छात्र नेता इरफान मलिक की यह पहल छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह व्यवस्था 14 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी, ताकि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को रहने और खाने की चिंता न करनी पड़े और वे पूरी तरह से अपनी परीक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद छात्रों को सहयोग देना और उन्हें एक सुरक्षित व सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है।
रालोद छात्र नेता इरफान मलिक ने बताया कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अलग-अलग जिलों और राज्यों से उपनिरीक्षक की परीक्षा देने के लिए आते हैं। ऐसे में कई परीक्षार्थियों को रहने और खाने की उचित व्यवस्था नहीं मिल पाती, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह सामाजिक पहल शुरू की है।

उन्होंने यह भी बताया कि होटल रिवर व्यू एंड रेस्टोरेंट द्वारा यह सेवा पहली बार नहीं दी जा रही है। इससे पहले भी आरओ-एआरओ (RO/ARO) परीक्षा और पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान आने वाले परीक्षार्थियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था कराई जा चुकी है। उस समय भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया था और इस प्रयास की काफी सराहना हुई थी।
होटल प्रबंधन की ओर से भी इस पहल का स्वागत किया गया है। होटल में साफ-सुथरे कमरे, पीने के स्वच्छ पानी और भोजन की उचित व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थी आराम से ठहर सकें और बिना किसी तनाव के अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकें।
इरफान मलिक ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि जिन्हें रहने या भोजन की आवश्यकता हो, वे बिना किसी संकोच के इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जा सके।
हेल्पलाइन नंबर:
📞 9634834349
📞 8218506043

रालोद छात्र नेता इरफान मलिक की यह पहल समाज में सहयोग और भाईचारे का संदेश देती है। इस तरह के प्रयास न केवल छात्रों को राहत देते हैं, बल्कि यह भी साबित करते हैं कि यदि समाज के जिम्मेदार लोग आगे आएं तो युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

हाथरस से संवाददाता
देवेन्द्र कुमार
लुनिया टाइम्स न्यूज

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button