
- रानी।
आज रानी केनपुरा रोड पादरली नाडी के आगे पर कार एवं बाईक कि भीषण टक्कर मे चार घायलों को उस मार्ग से निकलते हुए राहुल सोनी और प्रकाश खारवाल ने अपने वाहन से राजकीय अस्पताल पहुंचाया जिसकी सूचना मिलने पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव अस्पताल पहुंचकर चारो घायलों कि जानकारी ली वह डॉ सतीश पुनिया डॉ राजकुमार शर्मा अभिषेक कालानी व नर्सिंग स्टॉप ने प्राथमिक उपचार किया वही बताया जा रहा है कि दो घायल कार चालक देसुरी के बताये जा रहे है एंव दो बाईक चालकों का पता नहीं चल पाया चारो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पाली रैफर किया गया







