उत्तर प्रदेश

आत्मा रुपी पक्षी तो एकदिन उड़ जाएगा और तन रुपी पिजड़ा इस धरा पर मिट्टी में मिल जाएगा – तिवारी

आत्मा रुपी पक्षी तो एकदिन उड़ जाएगा और तन रुपी पिजड़ा इस धरा पर मिट्टी में मिल जाएगा जिला मंत्री राजेश तिवारी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

रिपोर्ट विजय शुक्ला लूणिया टाईम्स न्यूज़

प्रयागराज। आत्मा रुपी पक्षी तो एकदिन उड़ जाएगा और तन रुपी पिजड़ा इस धरा पर मिट्टी में मिल जाएगा यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने विजय शंकर मिश्र से उनके स्व० पिताजी भगौती प्रसाद मिश्र के एकादशाह कार्यक्रम के दिन वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण राज सिंह कौशाम्बी संदेश संवाददाता के साथ नेचुना, खीरी, बड़हा कौंधियारा प्रयागराज में कही।

WhatsApp Image 2024 07 26 at 18.31.53 1

ज्ञातव्य कराते चले कि शिक्षाविद विजय शंकर मिश्र एवं जिला मंत्री के बीच बहुत ही गहरे मित्रवत एवं घरेलू रिश्ते हैं।जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम इंसान की यही गती है। आया है सो जाएगा राजा, रंक फकीर, एक सिंहासन चढ़ी चले एक बँधे जात जंजीर।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

जिला मंत्री ने आगे यह भी कहा कि आत्मा रुपी पक्षी तो एकदिन उड़ जाएगा और तन रुपी पिजड़ा इसी धरा पर मिट्टी में मिल जाएगा।जिला मंत्री ने अपने आध्यात्म चक्षु के ज्ञान उत्सर्जित वाणी में वर्णित किया कि जब मनुष्य यह भलीभाँति जानता है कि यहाँ ना कोई अपना है ना ही कोई पराया फिर भी वह माया-मोह में पड़कर बुरे कृत्यों को करता जाता है और पाप की गठरी को ढोता जाता है।मनुष्य जन्म के पहले भी खाली हाथ था,जन्म के समय भी खाली हाथ ही रहता है और मृत्यु के बाद भी खाली हाथ ही रहेगा।यदि कुछ पाने की ही हशरत रखता है रे तू प्राणी तो कमा ले सत्य एवं न्याय रुपी अनमोल आभूषण बस यही तेरा इस जगत में अपना है रे मूरख बाकी कुछ और नही।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा आज जिला मंत्री के मुखारबिन्दू से इन वाणियों को सुनकर मुझे साक्षात प्रभू श्रीकृष्ण की आभा जिला मंत्री में समाहित दिखी।जिला मंत्री द्वारा वर्णित इस वृत्तांत को अपनाकर ही मानवों का इस जगत में कल्याण हो सकता है। इस मार्मिक रुदनमय अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा मेजा रुप नारायण मिश्रा,शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय,वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण राज सिंह,रवि कुमार सहित बहुत से क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button