शाहपुरा न्यूजShort News

शाहपुरा में सुरक्षा पेंशन योजना राशि हस्तांतरण जिला समारोह 24 को, जुटेगें 150 लाभार्थी

  • शाहपुरा

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

मूलचंद पेसवानी
जिला संवाददाता

मूलचंद पेसवानी वरिष्ठ पत्रकार, जिला संवाददाता - शाहपुरा / भीलवाड़ा 

callwebsite

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं आधिकारिता विभाग के तत्वावधान में शाहपुरा में 24 जून सोमवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि को पेंशनर्स के खातों में हस्तातरंण करने के लिए डीबीटी करने की कार्रवाई होगी।

शाहपुरा में जिला स्तरीय समारोह 24 जून सोमवार को प्रातः 11.15 बजे पंचायत समिति सभागार में होगा। जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर यह आयोजन जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर होगा। कलेक्टर शेखावत ने शाहपुरा में होने वाले जिला स्तरीय समारोह के लिए जिला परिषद के एसीईओ अमित कुमार शर्मा को प्रभारी अधिकारी बनाया है।

WhatsApp Image 2024 06 22 at 19.21.24

जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शाहपुरा रामावतार जाट को सहप्रभारी बनाया है। इस समारोह में शाहपुरा एवं जहाजपुर के विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेगें। जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां देकर काम को करने के निर्देश दिये है। जिला स्तर पर 100 लाभार्थी तथा ब्लाॅक स्तर पर 50 लाभार्थियों को बैठाने की व्यवस्था की गई है।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button