टुण्डी के पिपराटांड़ पथ निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति बहुत जल्द – मथुरा प्रसाद महतो

- टुण्डी
टुण्डी प्रखंड के बरवाटांड पंचायत अंतर्गत पिपराटांड़़ पथ निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा उक्त बातें आज़ पूर्वी टुंडी प्रखंड के गढ़रघुनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के दौरान टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मीडिया से कहा। आगे उन्होंने कहा कि जनता को सही समय पर सही उपचार मिलें इसके लिए वर्तमान सरकार संकल्पित हैं।

झारखंड में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर लगातार झारखंड सरकार प्रयासरत रहा है। मीडिया से मुखातिब होते हुए आगे उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में टुण्डी विधानसभा की हर गली-मोहल्ले को मुख्य मार्ग से जोड़ा गया है चूंकि टुण्डी में डी एम एफ टी फंड पर प्रतिबंध लगा दिया गया है फिर धनबाद उपायुक्त ने बहुत जल्द पिपराटांड़ पथ की प्रशासनिक स्वीकृति का आश्वासन दिया है और बहुत जल्द जनता को उक्त पथ निर्माण कर समर्पित कर दिया जाएगा। मौके पर जिला परिषद चेयरमैन शारदा सिंह ,पूर्वी टुंडी झामुमो अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, सचिव दिनेश कुमार रजक, विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, रफीक अंसारी,वशीर अंसारी, अजीत मिश्रा, तपन मंडल, रामचन्द्र मुर्मू , हकीमुद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा नेता ऐनुल अंसारी,इशाक अंसारी समेत बड़ी संख्या में झामुमो के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे।













