टुण्डी प्रखंड स्तरीय पशुधन वितरण कार्य को लेकर Door to Door जिला परिषद सदस्या ने किया निरीक्षण लाभूकों ने आपबीती सुनाई हुईं हतप्रभ

- टुण्डी
टुण्डी पशुपालन विभाग द्वारा वितरित पशुधन वितरण कार्यक्रम में कई तरह की खामियां तब उजागर हुआ जब आज़ मंगलवार को जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के साथ कई क्षेत्रों का डोर टू डोर निरीक्षण किया। सर्वप्रथम टुण्डी प्रखंड के पूर्णाडीह पंचायत के बुढासेर गांव पहुंची जहां छुमकी मुर्मू से मिलीं और उनकी छोटी सी झोपड़ी नुमा स्थान में देखा कि कितनी तकलीफ़ से पशुपालन विभाग द्वारा दिए गए पांच सुअर को एक छोटी-सी झोपड़ी में लालन-पालन किया जा रहा है साथ ही श्रीमती मीना हेंब्रम ने उसी गांव की रहनेवाली पुष्पा हांसदा की पांच बकरी से विभाग ने लाभान्वित किया था जिसमें से तत्काल तीन ही बची है बाकी दो बकरियों की असमय मृत्यु हो गई है।

साथ ही बुढासेर गांव की ही रहने वाली सोनाली को क़रीब चार सौ चूजा दिया गया है तो सभी जीवित है उचित रखरखाव के कारण सभी मुर्गियां बड़ी हो गई है एवं स्वस्थ जीवन जी रही हैं ।डोर टू डोर निरीक्षण के क्रम में जिला परिषद सदस्या को लाभूकों ने आपबीती बताते हुए बोली कि बिना पोषाहार का जानवरों को पालना बहुत ही कठिन कार्य है साथ ही मनरेगा से मिलने वाली शेड़ भी अब तक नहीं मिलने से रखरखाव में दिक्कतें महसूस होती है।इस पर निरीक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि सभी समस्याओं का हल बहुत जल्द निकाल कर लाभूकों को सरकारी लाभ से आच्छादित कर दिया जाएगा। निरीक्षण में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम, प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार महतो, प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार मुर्मू समेत कई लाभूक उपस्थित थे।














