टुंडी न्यूज

संवेदक की लापरवाही उजागर घटिया डायवर्सन बर्षा का पानी झेल पाने में असफल राहगीरों के लिए एक बड़ी चुनौती

  • टुण्डी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

पथ निर्माण विभाग धनबाद द्वारा निर्माणाधीन गोविन्दपुर गिरिडीह मुख्य मार्ग 2 लेन सड़क जो प्रतापपुर,ठेठाटांड़ चरक,जाताखूंटी बालिका बिहार होते हुए सर्रा पी डब्लू डी सड़क जिसकी कुल लंबाई 10.688 है इन दिनों चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य संवेदक द्वारा कराया जा रहा है। संवेदक की लापरवाही सड़क निर्माण कार्य में तब देखने को मिला जब बालिका बिहार में एक पुल का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें विकल्प के तौर पर आम राहगीरों तथा प्रतिदिन हजारों की संख्या में आवाजाही के लिए एक साधारण डायवर्सन का निर्माण संवेदक द्वारा कर दिया गया.

WhatsApp Image 2025 07 10 at 8.45.52 AM

डायवर्सन इतना घटिया एवं कमजोर बनाया गया कि पहली बर्षा में ही डायवर्सन पानी की धार में बह गया और आने जाने वालों के लिए एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गया।इस सड़क निर्माण कार्य भी काफी धीमी गति से कराया जा रहा है फिलहाल इस सड़क निर्माण कार्य में कोई विकल्प के तौर पर अतिरिक्त सुलभ रास्ता नहीं होने से राहगीरों के अलावा खासकर स्कूली बच्चों को काफ़ी संकटों से जुझना पड़ रहा है एवं कई बच्चे रास्ते नहीं होने के कारण स्कूल जाना छोड़ दिए हैं। ग्रामीणों ने तत्काल धनबाद उपायुक्त से अविलंब इस पर संज्ञान लेने की गुहार लगाया है साथ ही संवेदक पर कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए तत्काल विकल्प के तौर पर अतिरिक्त रास्ते का मांग किया है।

Related Articles

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button