डोरवाडीह फुटबॉल फाइनल मैच में पहुंचे सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हुसैन

- टुण्डी
युवा दिलों की धड़कन सह सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हुसैन आज़ रविवार को डोरवाडीह की ऐतिहासिक फुटबॉल मैदान में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में जैसे ही पांव रखा तो खेल आयोजकों एवं दर्शकों ने उन्हें फुल मालाओं से लाद दिया और जयकारे लगाए।मंच पर उपस्थित खेल आयोजकों एवं प्रेमियों ने बुके एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।डोरवाडीह ऐतिहासिक फुटबॉल मैदान में खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं में अगर इस तरह लगातार लग्न और मेहनत करने का प्रयास किया गया तो आज़ मैं इस ऐतिहासिक मैदान से आह्वान करता हूं कि मेरी ओर से खिलाड़ियों को हौसला अफजाई के साथ साथ हरसंभव मदद करने का काम किया जायेगा।
एवं वैसे युवा जो राज्यों में खेले की अपनी सोच रखते हैं उन्हें भी मेरी ओर से दिल खोलकर मदद की जायेगी। आज़ के फाइनल मुकाबले में पतराकुल्ही टीम ने बाघमारा को 2.0 से पराजित कर खिताब अपने नाम करने में सफल रहा।
सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश अध्यक्ष ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रथम पुरस्कार के रूप में नगद राशि समेत मोमेंटो एवं शील्ड देखकर सम्मानित किया।
मौके पर सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हुसैन सचिव मोहम्मद सफी साहब समेत सभी खिलाड़ी एवं आयोजक उपस्थित थे।














