News

बजरी माफिया की दबंगई सरपंच पति को कार से कुचलने की कोशिश 

 प्रभुलाल लोहार


भीलवाड़ा गंगापुर पुलिस थाना अंतर्गत बजरी माफियों के हौसले बुलंद होते नज़र आए प्राप्त जानकारी के अनुसार सहाड़ा पंचायत समिति के सातलियास ग्राम पंचायत की सरपंच सीमा देवी जाट के पति कमलेश चौधरी को बजरी माफिया ने कार से कुचलने की कोशिश कि पति कमलेश चौधरी ने अपनी सूझ बूझ से भागकर अपनी जान बचाई कमलेश चौधरी ने कार चालक की पहचान रमेश चन्द्र जाट के रूप में कर ली कमलेश चौधरी ने बताया कि रमेश चंद्र जाट अवैध बजरी के कारोबार में लिप्त है

IMG 20251108 WA0023 IMG 20251108 WA0024 IMG 20251108 WA0025

बजरी खनन रोकने के मामले में पहले भी कमलेश चौधरी को डराया व धमकियां दी थी शनिवार को किसी काम से कमलेश चौधरी बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी रमेश चंद्र जाट ने तेज रफ्तार कार लेकर आया और कार से टक्कर मार कर मौत के घाट उतरना चाहा इस घटना को लेकर आरोपी रमेश चंद्र के खिलाफ गंगापुर थाना में मामला दर्ज करवाया स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से अवैध बजरी माफियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button