बनेड़ा माहेश्वरी महिला मंडल ने गणगौर पर निकाला सेवरा

- बनेड़ा
माहेश्वरी महिला मंडल बनेड़ा के तत्वाधान में ईसर व गणगौर की पूजा कर अखंड सौभाग्य व सुख समृद्धि की कामना की गई
माहेश्वरी महिला मंडल की तहसील अध्यक्ष स्नेहलता गगरानी व तहसील सचिव डिंपल न्याती ने बताया कि गणगौर का पर्व पूरे हर्षोल्लास व पारंपरिक परिधान में सोलह सिंगार करते हुए महिला मंडल की सदस्यों के साथ-साथ सभी महिलाओं व युवतियों ने शाम 4:00 से श्री सत्यनारायण भगवान के मंदिर से सिर पर फूलों से सजा हुआ पारंपरिक सेवरा लेकर गणगौर माता के गीत गाते हुए बैंड बाजो की धुन भंवर माने खेलन दो गणगौर….. कण कण सु गूंजे जय जय राजस्थान….. गौर गौर गोमती ईसर पूजे पार्वती….. राम आयेगे तो अंगना सजाऊगी जैसे गीतों पर नृत्य किया ।

तत्पश्चात सेवरे की शोभायात्रा पुरानी सब्जी मंडी , चौकी बावड़ी होते हुए श्री चारभुजा जी के मंदिर पर समापन हुई । रास्ते में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा व शीतल जल की व्यवस्था की गई ।सेवरे के एक दिन पहले सभी महिलाओं व युवतियों द्वारा अपने हाथों में मेहंदी रचाई गई ।
अंत में महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित सर्व समाज की महिलाओं व युवतियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रकार 16 दिनों से चल रहे गणगौर महापर्व सेवरे के साथ पूर्ण हुआ व सभी महिलाओं ने भगवान शिव का ईसर एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना की।














