News

माटी के कारीगरों को मिला नया उड़ान चक्र: मुफ्त मशीनों से संवरेंगे सपने

राजस्थान सरकार के श्रीयादे माटी कला बोर्ड द्वारा माटी कला से जुड़े शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इसी क्रम में श्रीगंगानगर में विद्युत चालित चाक व मिट्टी गूंथने की मशीनों का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

189448 Image 0c267138 7df9 48be 8643 6331b7fa08a1

श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिलेभर से लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयनित 20 माटी कला कामगारों को यह मशीनें प्रदान की गईं। इससे पहले, इन लाभार्थियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में माटी कला की आधुनिक तकनीकों एवं उपकरणों के संचालन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था।

उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल माटी कला शिल्पकारों के कौशल को निखारने में मदद मिलेगी, बल्कि यह उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाएगा। इससे पारंपरिक शिल्प को नया जीवन मिलेगा और युवा पीढ़ी को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में वेद प्रकाश टाक, कृष्ण कुमार गुल्लू, प्रेम घोड़ेला, संतोष कुमार सेवटा, जगदीश घोड़ेला, सत्या रतीवाल, सौरभ, सुभाष प्रजापति, एडवोकेट हिमांशु सेवटा, रामप्रताप चांदोरा, एडवोकेट विजेंदर अग्रवाल, सुभाष देवरथ, सुभाष चंद्र कपूपरा, देवकरण मंडावरा सहित कई लाभार्थी माटी कला कामगार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

189448 Image 45febdff b451 47a8 a23a 36b06c216f50

कार्यक्रम के अंत में सभी लाभार्थियों ने राजस्थान सरकार एवं श्रीयादे माटी कला बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया और भरोसा जताया कि इस सहायता से उनके जीवन और रोजगार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button