News

युवा दिलों की धड़कन पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी पहुंचे रामपुर सुपर लीग के फ़ाइनल मुकाबले में लोगों को कराया उत्साहवर्धन

  • टुण्डी
DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

पूर्वी टुंडी प्रखंड के रामपुर मोड़ में आयोजित रामपुर सुपर लीग किक्रेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे गोविन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के जमडीहा पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद अख्तर अंसारी को खेल आयोजकों द्वारा फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। टीमों को उत्साहवर्धन कराते हुए पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद अख्तर अंसारी ने कहा कि आज़ के युवाओं में खेल के प्रति काफी लग्न और मेहनत की एक मिशाल देखीं जा रही है अगर युवा खिलाड़ी इसी तरह खेल के मैदान में लगातार मेहनत करेंगे तो आने वाले दिनों में इन खिलाड़ियों के आगे क़दम चुमेगी और एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में उभरगे।

WhatsApp Image 2026 01 15 at 4.58.43 PM

तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित टुण्डी प्रखंड कांग्रेस के यूथ प्रकोष्ठ अध्यक्ष नईम अंसारी ने कहा कि आज़ के युवा खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है केवल निखरने की जरूरत है आज़ के रोमांचक मुकाबले में यह देखने को मिला कि दिन रात का किया परिश्रम ही जीत की मंजिल तक पहुंचा सकता है जो इन खिलाड़ियों में साफ़ झलक रहा है। बताते चलें कि कल देर शाम रामपुर मोड़ सुपर लीग और कोटालडीह किंग एलेवन के बीच फाइनल मुकाबले में कोटालडीह किंग एलेवन ने ओवर जीत हासिल किया। मौके पर जमडीहा पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद अख्तर अंसारी,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नईम अंसारी समाजसेवी सलाउद्दीन अंसारी, आसिफ़ अंसारी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button