वित्तीय समावेश शिविर का आयोजन – ग्राम पंचायत बेडल, ब्लॉक बाली

- बेडर (बाली)
Jitendra Gehlot Pali
ग्राम पंचायत बेडल में वित्तीय साक्षरता और समावेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर क्रिसिल फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना जैसी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में फील्ड कोऑर्डिनेटर श्री जितेंद्र गेहलोत ने योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया।

साथ ही RGB फालना बैंक के शाखा प्रबंधक ने भी बैंकिंग सेवाओं और बीमा योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को आर्थिक रूप से जागरूक बनाना और सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें सुरक्षित भविष्य की दिशा में प्रेरित करना था। ग्रामीणों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे एक उपयोगी एवं सफल प्रयास बताया।
वित्तीय साक्षरता केंद्र बाली – पाली राजस्थान FC ☀️ जितेंद्र गेहलोत 🥇 ने दी जानकारी












