Business & EconomyNews

महासंघ के लगातार कई वर्षों के प्रयासों और सुझाव को स्वीकार कर देसी घी पर 0% जीएसटी करने के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

  • IMG 20250805 WA0014


यह निर्णय आम जनता के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा : शंकर ठक्कर


अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने बताया जीएसटी लागू किए जाने के बाद से हम लगातार सरकार से स्वास्थ्य के लिए उत्तम ऐसे देसी घी पर से जीएसटी हटाने की मांग निरंतर करते आ रहे थे।आखिरकार सरकार ने हाल ही में सरकार ने 400 से अधिक वस्तुओं पर से वस्तु एवं सेवा कर (GST) के कर दरों में कटौती की है। जो ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय है, (खास तौर पर देसी घी में जो कि हमारी बहुत लंबे समय मांग रही थी), यह न केवल व्यापारियों के लिए, बल्कि आम जनता के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

आपके नेतृत्व में किए गए इन सुधारो से न केवल छोटे व्यापारियों बल्कि मध्यम वर्गीय परिवारों, और ग्राहकों को भी आर्थिक राहत मिली है। इससे देश में उपभोग क्षमता में वृद्धि होगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे भारत की अर्थव्यवस्था को न केवल लाभ मिलेगा बल्कि यह कदम कर संरचना को सरल बनाएगा यह निर्णय आपके जनकल्याणकारी दृष्टिकोण और दूरदर्शिता का प्रमाण है।

WhatsApp Image 2025 09 07 at 17.01.42

महासंघ के महामंत्री तरुण जैन ने कहा हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी आपकी सरकार इसी तरह जनहित में कार्य करती रहेगी और भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगी।

शंकर ठक्कर ने आगे कहा देसी घी जिसे आयुर्वेद में अत्यंत लाभकारी एवं पौष्टिक माना गया है पर से जीएसटी में राहत देने के लिए एक बार पुनः आपके इस प्रकार ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और जनहितकारी निर्णय के लिए धन्यवाद एवं अभिनंदन।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button