NewsReligious

सुहागिनों का पर्व करवा चौथ, चांद में देखा पिया को, लंबी उम्र की प्रार्थना की, विवाहिताओं में दिखा उत्साह

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  • राकेश चौहान, बाली

सुहागन महिलाओं का पर्व करवा चौथ पर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाओ ने अपने पति की दीर्घ आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए व्रत रखा।

इस दिन को खास बनाने के लिए हर महिलाएं सजी और सवारी। महिलाओं ने भगवान गणेश और शिव-पार्वती के साथ करवा माता की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। देर शाम चंद्र दर्शन कर पूजा अर्चना कर व्रत पूर्ण किया।

IMG 20241021 WA0001

महिला सीमा चौहान ने बताया कि करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाएं भूखी-प्यासी अपने पति के लिए व्रत रखती हैं तो ये सुहागिनों के सिंदूर का ही बल है कि वो पूरे दिन भूखी प्यासी रह लेती हैं। ये कल्चर विदेश में नहीं, सिर्फ भारत वर्ष में है। जिसे सभी सुहागिनें सुहाग की निशानियां के साथ 16 शृंगार करते हुए पूर्ण करती हैं।

20241019 201058

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को इस बार विभिन्न योग संयोगों के बीच चंद्रमा मौजूद रहा। इस संयोग में करवा माता की पूजा करने से दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होती है और रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। करवा चौथ पर चंद्र दर्शन से इच्छा फल की प्राप्ति होती है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button