NewsEducation & Career

अखिल भारतीय जैन नारी संगठन की सचिव मेहता ने सेवा भारती के बाल संस्कार केन्द्र का अवलोकन कर सराहा

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

सादड़ी 24अक्टूबर। अखिल भारतीय जैन नारी संगठन की सचिव सुशीला मेहता ने सेवा भारती द्वारा अंबेडकर नगर में संचालित बाल संस्कार केन्द्र का अवलोकन कर सराहा।

सेवा भारती जिला प्रकल्प प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि अखिल भारतीय जैन नारी संगठन की सचिव सुशीला मेहता ने बाल संस्कार केन्द्र की वंदना सभा का अवलोकन किया तत्पश्चात भैया बहनों से बातचीत कर उनकी शैक्षिक प्रगति का फीडबैक लिया। प्रकल्प शिक्षिका भावना से केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली।

IMG 20251024 WA0007

इस अवसर पर सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली ने दीपावली व भाईदूज का महत्व बताया। सुशीला मेहता ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा पढ़ने लिखने व संस्कारी बनने का आह्वान किया। मेहता ने सेवा भारती के कार्यों को सराहा तथा सहयोग का विश्वास दिलाया।मेहता ने अपनी ओर से भैया बहनों को प्रभावना वितरित की। इस दौरान समाजसेवी प्रवीण मेहता भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा को ध्येय मानकर शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है। वर्तमान में सादड़ी में सेवा भारती द्वारा 3बाल संस्कार केन्द्र,2सिलाई केंद्र,1योग केंद्र,1जलगृह व 2वैभवश्री संचालन हो रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button