News

अनापेदास जयंति 11अप्रेल को, शहर में निकलेगा जुलुस

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली। रावणा राजपूत समाज के नकलंग अवतार संत अनोपदास महाराज के जन्मोत्सव को लेकर राजेन्द्र नगर स्थित अनोपदास महाराज की झुपड़ी में समाज की समिति से जुडे पदाधिकारियो की बैठक की आयोजित हुई जिसमे जयति कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा तय कर अलग अलग कमेटी यां बनाकर दायित्व सौंपे गए।

मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्य संरक्षक मूल सिंह भाटी तथा मेला सहसंयोजक जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे तय किया गया की 10 अप्रैल को राजेन्द्र नगर स्थित अनोपदास झुपडी मे रात्रि जागरण एवं 11 अप्रैल को इन्द्रा कालोनी से शहर में अनोपदास जी के जीवन से सम्बंधित झांकियां के साथ जुलुस निकालने पर निर्णय किया गया।

जिला अध्यक्ष परिहार ने बताया कि जूलूस इन्द्रा कालोनी से रवाना होकर शिवाजी सर्कल, सुरज पोल चौराहा, अम्बेडकर सर्कल, आदर्श नगर, जनता कालोनी, बांगड कालेज समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः सूर्या कालोनी स्थित समाज के छात्रावास भवन में आकर धर्म सभा में परिवर्तित होगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संरक्षक मांगू सिंह टाईगर, रतन सिंह झाला, लालसिंह पंवार, सिंधु कंवर, नाथू सिंह भाटी, किशोर सिंह सोलंकी, जगदीश सिंह इन्दा, शैतान सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह परिहार, ओम सिंह सोढा, राजू सिंह पंवार, विजय सिंह निर्वाण, महेन्द्र सिंह भाटी, गोपाल सिंह चावडा, जगदीश सिंह चावडा, सुरेन्द्र सिंह नाहर, राजू सिंह भाटी, देवीसिंह चौहान, संतुसिंह सोलंकी, भंवर सिंह सोलंकी, शैतान सिंह पवार, मांगू सिंह सोलंकी, सुमेर सिंह चावडा, महेन्द्र सिंह राठौड़, किशोर सिंह सोलंकी समेत शहर के ईकाई अध्यक्ष एवं समाज के गणमान्य नागरिक तैयारीयों में जुटे हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button