उत्तर प्रदेश

अमरनाथ सेवा मंडल कानपुर द्वारा रविवार को विशाल रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

IMG 20250805 002459
अमरनाथ सेवा मंडल कानपुर*

द्वारा आज दिनांक 3 अगस्त दिन रविवार को विशाल रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन गोविंद नगर थाने के नजदीक किया गया। जिसमें शहर के हजारों बाबा के भक्तों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया जिसमें सुबह से ही बाबा के भक्त आए और बाबा के रुद्राभिषेक व भजन कीर्तन में बाबा भोलेनाथ के रस में डूबे रहे पिछले 28 वर्षों से हो रहे इस कार्यक्रम में बाबा का विशाल भंडारा बाबा बर्फानी की तर्ज में होता है
IMG 20250805 002525
साथ में दूर दूर से आए कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन भी किया जाता है जिसमें लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं साथ में बाबा का प्रसाद भी वितरित किया जाता है जिसमें पूरी ही संस्था के लोग भी पूरे ही दिन बाबा की सेवा में लगे रहते हैं वर्षों से इस संस्था का संचालन चल रहा हैं और इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों में जन जागरण की भावना को जगाना और भगवान के प्रति भक्ति को जागृत करना है
IMG 20250805 002549 मीडिया प्रभारी अंजनी निगम ने बताया हर साल बाबा के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती जा रही लोग बढ़ चढ़ के बाबा की सेवा में लगते हैं और हर तरह का सहयोग भी पूरी भावना से करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button