आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक फालना दादा दादी, नाना नानी सम्मेलन सम्पन्न

जीवन निखारने में दादा दादी नाना नानी की अहम भूमिका – बाबाजी
विद्या भारती आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक खुडाला फालना में नंदलाल (बाबाजी) (वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), चंदनसिंह (समाजसेवी फालना), प्रधानाचार्य मनोहर रावल ने मां भारती, मां शारदा और ओम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर मुख्यवक्ता नंदलाल जोशी (बाबाजी) ने बताया की भारतीय संस्कृति और सभ्यता विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। जीवन में वही सफल होता है जिसका ध्येय अटल है और इसे प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। संकल्प के आधार पर ही लक्ष्य प्राप्त होते है। विश्व में भारत की संस्कृति और सभ्यता हमारे पूर्वजों के आधार पर ही सतत् चल रही है।

घर में बालक अपने परिवार में बड़े बुजुर्गों से भाषा, भूषा, व्यवहार, संस्कृति सीखता है और वहीं उसके भावी जीवन में काम आते है। आज समाज में मोबाइल, टीवी, के माध्यम से परिवार को तोड़ने में कई प्रकार के कुचक्र चल रहे है हम सबको इनसे दूर रहकर परिवार में प्रेम के माहौल में साथ साथ रहना है इसी से परिवार में बालको का सर्वांगीण विकास होगा।
इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम किया गया विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अभिभावकगण, रूपाराम सुथार, बंशीलाल भाटी, नारायण(प्रचारक) सहित आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे।











