Short News

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविरों में लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लेना चाहिए – मथुरा प्रसाद महतो

  • टुंडी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुंडी प्रखंड अंतर्गत लूकैया पंचायत सचिवालय में आज सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के कर‌ कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।


आज के इस शिविर के माध्यम से लाभूकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली कई योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि प्रत्येक बर्ष झारखंड सरकार द्वारा आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में कुछ नये स्कीमों को लांच किया जाता है इस बार सरकार द्वारा 21 से 50 बर्ष की हर वर्ग के महिलाओं को पेंशन योजना से जोड़ा गया परन्तु अफ़सोस इस बात का है कि इस पेंशन योजना को बंद कराने के भाजपा द्वारा लगातार नित्य नये हथकंडे अपनाए जा रहे हैं ।हेमंत सोरेन सरकार का हर योजना भाजपा को नकारात्मक लगता है जो कि बहुत ही दुखत बात है। आज़ भाजपा का नीति और नियति में बहुत फर्क है इसका एक मात्र काम घर फोड़ो राज़ करो जो कि यह जुमलेबाजी ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला। आज़ के शिविर में साईकिलों का वितरण किया गया।

IMG 20240909 WA0012

अबुआ आवास योजना की स्वीकृति प्रदान की गई हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दौरे को लेकर कुछ घंटों के लिए कार्यक्रम में फीका रहा फिर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आते ही कार्यक्रम में रौनक आ गया और विधायक ने शिविर का कमान खुद अपने हाथों में लिया और लाभूकों को ऑन द स्पॉट स्वीकृति देकर बहुत वाहवाही लूटी और जनता विधायक के कार्य को बहुत ही सराहनीय कदम बताया। मौके पर विधायक विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, मुखिया मनोज मुर्मू, सहिया गीता देवी, झामुमो नेता आज़ाद अंसारी,अकरम हुसैन, प्रज्ञा केंद्र के शहजाद अंसारी समेत समेत सभी प्रखंड सह अंचल कर्मी उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button