News

उपखण्ड क्षेत्र रानी में दीपावली महोत्सव की तैयारियो कानून एवं शांति व्यवस्था एवं आतिशबाजी के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन

  •  रानी


आज दिनांक 18.10.2025 को उपखण्ड अधिकारी महोदया शिवा जोशी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गणों की उपखण्ड क्षेत्र रानी में दीपावली महोत्सव की तैयारियो कानून एवं शांति व्यवस्था एवं आतिशबाजी के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रानी द्वारा आमजन से निम्न दिशा निर्देश का पालन करने की अपील की उन्होंने कहा कि पटाखों का सीमित एवं सुरक्षित उपयोग करे दीपावली के अवसर पर अपने घर गली मोहल्ले बाजार क्षेत्रों को स्वच्छ रखे कचरे को नगरपालिका ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित किए स्थानों पर ही डाले प्लास्टिक सामग्री का उपयोग यथा संभव नहीं करे यातायात नियमों का पालन करे

IMG 20251018 WA0018 IMG 20251018 WA0017

वाहन धीमी गति से चलाए शराब पीकर वाहन नहीं चलाए पटाखे सार्वजनिक मार्गो सड़को व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नहीं फोड़े अपने घरों में बाल्टी में पानी या रेत जैसी प्राथमिक अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था रखे किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में तुरंत फायर बिग्रेड नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करे अग्निशमन विभाग नगरपालिका रानी एवं संबंधित पुलिस दल पूरी सतर्कता के साथ कार्यरत रहेंगे और कहा कि दीपावली त्यौहार प्रेम प्रकाश और भाई चारे का त्यौहार हैं सोशियल मीडिया पर कोई अफवाह या भ्रामिक संदेश प्रसारित नहीं करे किसी भी संदिग्ध की सूचना पुलिस या प्रशाशन को दे विद्युत तारों व सजावट में ओवरलोड से बचे खुले तारों या असुरक्षित कनेक्शन का उपयोग नहीं करे अंत में उपखंड अधिकारी शिवा जोशी ने दीपावली की सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी दीपावली पर्व को शांति स्वच्छता सुरक्षा एवं सौहार्द के साथ मनाए ओर स्वच्छ सुरक्षित व प्रदूषण मुक्त दीपावली के संकल्प में सहभागी बने इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button