Business & Economy

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” का व्यापार और अर्थव्यवस्था पर पढ़ने वाले सकारात्मक प्रभाव से बदलेगा भारत का भविष्य : शंकर ठक्कर

  • मुम्बई/नई दिल्ली।

  • IMG 20250805 WA0014


महाराष्ट्र से व्यापारी संगठनों में कैट और महासंघ से शंकर ठक्कर एवं ग्रोमा की ओर से भीमजी भानुशाली प्रमुख रूप से उपस्थित रहे


कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया देशभर के प्रमुख व्यापारी नेताओं को एक मंच पर लाकर भारतीय व्यापार और अर्थव्यवस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषय पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करने हेतु “एंटरप्रेन्योरस एंड ट्रेड लीडर्स सम्मिट” का आयोजन कल 23 अगस्त को दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, 15 जनपथ रोड पर किया गया था।

देश के कोने-कोने से आए विभिन्न संगठनों के 1000 से अधिक व्यापारी नेताओं के समक्ष “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की आवश्यकता के संबंध में प्रस्तावना रखते हुए भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया की पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने इसके फायदे और गैर फायदे का पूरा अध्ययन कर देश हित में इसे लागू किया जाना चाहिए यह सिफारिश की है इसलिए हमने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में उमड़ी व्यापारियों की भीड़ को देखते हुए इसकी अपार सफलता दिख रही है। कई व्यापारी को दो सीट के बीच में चल ने की जगह पर बैठना पड़ा तो कई व्यापारी खड़े हैं इसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सुनील बंसल जी ने कहा 1967 के पहले देश के अंदर एक राष्ट्र, चुनाव किए जाते थे लेकिन तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी द्वारा खुद की आवश्यकता के लिए इसे बदल दिया गया और देश को इसका इतने लंबे सालों तक नुकसान उठाना पड़ा तो अभी वक्त आया है कि हमारे नेता और देश के प्रधानमंत्री इसके जल्द से जल्द लागू करने की सोच रखते हैं और हम पूरे देश के लोगों से अपील करते हैं की राष्ट्र हित में इसके समर्थन में जूटे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा लगातार आने वाले चुनाव के कारण देश के विकास में विक्षेप आता है और कई दिनों तक लोगों के काम नहीं होते हैं खासकर व्यापारी वर्ग को कई परेशानी उठानी पड़ती है। चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रशासन व्यापारियों को विज्ञप्ति लेनी हो तो एनओसी जारी करने से लेकर कई प्रकार के कामों में रुकावट आ जाती है। चुनाव के दिनों में नगद व्यापार काफी हद तक कम करना पड़ता है तो दूसरी तरफ हर चुनाव के वक्त व्यापारियों द्वारा विभिन्न राजकीय दलों को चंदा देना पड़ता है जिससे उनकी जेब ढीली होती है। राजकीय दल के तौर पर एक राष्ट्र, एक चुनाव हमारे हित में नहीं है क्योंकि हमारे पास करोड़ों कार्यकर्ताओं की समर्थित फौज है जो लगातार आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहती है लेकिन हमारी पार्टी के लिए राष्ट्र प्रथम यह सूत्र मूल मंत्र है इसलिए हम इसका समर्थन कर रहे हैं और देश के व्यापारी इसका समर्थन कर जन-जन तक इसे पहुंचाएं।

दूसरे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” लागू होने से देश के करोड़ों रुपए की बचत होगी जो देश के सुधार में इस्तेमाल होगा और देश का तेज गति से विकास होगा। देश के जीडीपी पर 2% सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और देश के व्यापारी राष्ट्रहित के सभी कामों में अग्रसर रहता है इसलिए देश के व्यापारी इसका समर्थन करें।

व्यापारी कल्याण बोर्ड के सुनील सिंघी ने स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलवाई और अधिक से अधिक देश में बनी हुई वस्तु इस्तेमाल करने का आह्वान किया।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने देश के व्यापारियों की ओर से “एक राष्ट्र एक चुनाव” के समर्थन में प्रस्ताव पढ़कर सुनाया और उपस्थित सभी ने दोनों हाथ खड़े कर इसको समर्थन देते हुए पारित किया गया।

IMG 20250825 WA0065

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अनिल एंटोनी ने इस प्रस्ताव को अंग्रेजी में सुनाया और उपस्थित सभी ने इसका समर्थन कर पारित करवाया।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद कुमार नंदी जी ने मोदी जी की सरकार आने के बाद देश में हुए विकास एवं राम मंदिर और कश्मीर से धारा 370 हटाकर एवं विकास की गति को नई दिशा देने का काम किया है इसलिए देश के फायदे में सारे व्यापारी वर्ग एक देश एक चुनाव का समर्थन कर आम लोगों तक पहुंचाएंगे ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।

शंकर ठक्कर ने “एक राष्ट्र एक चुनाव” का समर्थन करते हुए कहा एक राष्ट्र, एक चुनाव” का व्यापार और अर्थव्यवस्था पर पढ़ने वाले सकारात्मक प्रभाव से भारत का भविष्य बदलेगा और भारत तेजी से विकास की ओर आगे बढ़कर फिर से सोने की चिड़िया बनेगा।

भाजपा महामंत्री सुनील बंसल जी ने शंकर ठक्कर ओर भीमजी भानुशाली से चर्चा करते हुए आने वाली 7 सितंबर को मुंबई में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के व्यापारियों को इस में उपस्थित रहने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न संगठनों के व्यापारी नेता,भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री कामाख्या प्रसाद तासा जी, भाजपा के कई वरिष्ठ सांसद, खासकर उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री एवं विधायक महाराष्ट्र उद्योग आघाड़ी की ओर से अध्यक्ष प्रमोद वाकोडकर जी के नेतृत्व में 20 उद्यमियों का एक दल उपस्थित रहा।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button