News

एक शाम पीपलेश्वर महादेव के नाम: रानी नगरपालिका में ध्वजारोहण व रुद्राभिषेक

संवाददाता: भरत जीनगर, रानी स्टेशन।

रानी नगरपालिका खुर्द प्रांगण में आज धार्मिक उल्लास के साथ “एक शाम पीपलेश्वर महादेव के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में ध्वजारोहण एवं रुद्राभिषेक की धार्मिक विधियां संपन्न हुईं।

कार्यक्रम की शुरुआत रानी नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ विधिवत मंत्रोच्चार के बीच ध्वजा चढ़ाकर की गई। इसके पश्चात पंडित चंद्रशेखर व्यास के सान्निध्य में अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू एवं मनोज दीक्षित द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई।

शाम के समय भक्ति रस से सराबोर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें दिलु राजा एंड पार्टी, किशन माली एवं सुनील कुमार ने अपने मनमोहक भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर नगरपालिका के समस्त कार्मिक एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को प्रकट करना था, बल्कि सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को भी प्रोत्साहित करना रहा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button