News

एन एस एस सेवा के लिए समर्पित,सेवा हमारा संस्कार, हमारा स्वभाव बने-माली

  • सादड़ी

एन एस एस सेवा के लिए समर्पित है। सेवा हमारा संस्कार हमारा स्वभाव बने। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने स्थानीय देवी चंद मया चंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में एक दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह में व्यक्त किए।

माली ने कहा कि एन एस एस के हर स्वयंसेवक में सेवा भाव का जागरण ही इन शिविरों का उद्देश्य है। सेवा के लिए हम चौबीस घंटे तैयार रहें।

IMG 20251115 WA0310 IMG 20251115 WA0311

सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस समारोह में सर्वप्रथम प्रधानाचार्य मीठालाल बोराणा द्वारा माली का स्वागत किया गया तत्पश्चात एन एस एस प्रभारी कानाराम सोलंकी ने शिविर के दौरान किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।जीव विज्ञान व्याख्याता मोहनलाल जाट ने एन एस एस की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

इससे पहले एन एस एस के स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाया। अलग-अलग सत्रों में एन एस एस के स्वयंसेवकों को दायित्व बोध कराया गया। वार्ता सत्र में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने भगवान बिरसा मुंडा व राष्ट्र गीत वंदेमातरम् के 150वर्ष पूर्ण होने पर स्वतंत्रता संग्राम में भगवान बिरसा मुंडा व वंदेमातरम् के योगदान पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर सभी को स्वदेशी व राष्ट्र के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया। राष्ट्र गान के साथ शिविर का समापन हुआ।इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, शिवपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह भाटी, महेंद्र सिंह,खुशवंती, कमला मेघवाल,सुमन न्यौल, गायत्री देवी शर्मा, सुरेंद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय विद्यालय में संचालित एन एस एस के तहत शिविर का आयोजन कर विभिन्न गतिविधियां व सेवा कार्य करना होता है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button