एलीटप्लस का फिल्मों एवं फ्लेक्सिबल्स का विश्व का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन और प्रदर्शनी जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ संपन्न

एलीट प्लस एवं निधि वर्मा को कार्यक्रम की भव्य सफलता के लिए शुभकामनाएं : शंकर ठक्कर
अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने बताया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एलीटप्लस ने 2025 में अपने 12वें संस्करण के साथ पैकेजिंग और विशेष अनुप्रयोगों के लिए फिल्मों एवं फ्लेक्सिबल्स का विश्व का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन और प्रदर्शनी होने का गौरव बनाए रखा।
मुंबई में बीकेसी स्थित जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में 26 देशों के 800 संगठनों से आए 2,200+ प्रतिभागियों, 100+ प्रदर्शनी बूथों और भारत सरकार के रसायन एवं पेट्रोकेमिकल विभाग (DCPC) के सहयोग से आयोजित यह आयोजन एक भव्य सफलता रहा। सम्मेलन में 85 वैश्विक नेताओं ने 10 बिजनेस सेशन्स और 7 पैनल चर्चाओं में विकास, नए अवसरों, स्थिरता एवं सर्कुलैरिटी, तथा अनम्य और फ्लेक्सिबल पैकेजिंग के एकीकरण पर विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन में वैश्विक नेताओं ने विशेष आर्थिक दृष्टिकोण को मौजूदा भू-राजनीतिक परिदृश्य में प्रस्तुत किया। साथ ही नए युग की पैकेजिंग आवश्यकताओं पर युवा FMCG, फूड और फार्मा कंपनियों के विचार, ब्रांड ओनर्स का दृष्टिकोण, शार्क टैंक विजेताओं द्वारा नई विचारधारा को फंड करने के तरीकों की साझा जानकारी, डिजिटल पैकेजिंग, नेक्स्ट-जनरेशन मटेरियल्स, ऑटोमेशन, EPR अनिवार्यता, और रीसाइक्लिंग में नई प्रगति जैसे विषय शामिल थे।
100+ प्रदर्शकों के साथ, बूथ फ्लोर पर लाइव डेमो, ऑटोमेशन सॉल्यूशंस और एप्लिकेशन इनोवेशन प्रदर्शित किए गए। इस आयोजन की प्रमुख खासियत रही ब्रांड ओनर्स, रीसाइक्लिंग उद्योगों, कन्वर्टर्स, कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं, नीति निर्माताओं, ऑटोमेशन विशेषज्ञों और स्थिरता इनोवेटर्स की जबरदस्त भागीदारी रही। एक भव्य गाला डिनर और नेटवर्किंग शाम ने पूरे उद्योग को एक साथ जोड़ दिया।
शंकर ठक्कर ने बताया महासंघ की ओर से इस कार्यक्रम के भागीदार के रूप में उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ यह दो दिवसीय सम्मेलन पूरे फिल्म और फ्लेक्सिबल पैकेजिंग को जोड़ने में सफल रहा इसकी अपार सफलता के लिए हम मुख्य आयोजक निधि वर्मा एवं उनके एलीट प्लस ग्रुप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई देते हैं और आगे भी साथ में मिलकर ऐसे आयोजन किए जाएंगे।













