News
कंधे पर बिठाकर 9 किलोमीटर चलकर वृद्ध दादी को कराए त्रिदेव महादेव के दर्शन

आज कंवलियास में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया आज के समय में जहां वद्ध मां-बाप को लोग वृद्ध आश्रम छोड़ आते हैं वही आपलियास के प्रमोद शर्मा पिता रतन शर्मा अपनी 80 वर्षीय वृद्ध दादी को कडाके की सर्दी और भारी कोहरे के बीच कंधे पर बिठाकर 9 किलोमीटर पैदल चलते हुए डीजे के साथ नाचते गाते सैकड़ो ग्राम वासियों के साथ कंवलियास त्रिदेव महादेव स के दर्शन करने पहुंचे इस दौरान पांडाल त्रिदेव के जयकारो से गूंज उठा इस अवसर पर कमेटी द्वारा दादी और पोते का अभिनंदन किया गया।

हजारों की संख्या में श्रद्धालु राजस्थान के विभिन्न नगरों से दर्शन हेतु पहुंचे दिन भर परिसर में मेला लगा रहा और सर्दी के मौसम में भक्त दर्शन अभिषेक के साथ साथ मेले में चाट पकोड़ी और खरीददारी का आनंद लेते नजर आये













