Breaking News

कलेक्टर ने पावा में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सुमेरपुर। पाली जिला कलेक्टर एल एन मंत्री गुरुवार को सुमेरपुर क्षेत्र के पावा गांव में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बाद में उन्होंने पावा अस्पताल का भी निरीक्षण किया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार माह के प्रथम गुरुवार को ग्राम स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत जुलाई माह के प्रथम गुरुवार को जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने सुमेरपुर के पावा गांव में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।IMG 20240704 WA0088

जनसुनवाई के दौरान 22 प्रकरण सामने आए, जिसमें ग्रामीण विकास, चिकित्सा, बिजली, पानी सहित विभिन्न विभागों के प्रकरण थे। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कई प्रकरणों का निस्तारण हाथों हाथ किया तथा शेष रहे प्रकरणों को विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ब्लाक स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।IMG 20240704 WA0091

जनसुनवाई के बाद जिला कलेक्टर मंत्री पावा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button