News

कवलियास जैन मंदिर पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा

Goutam Surana
Reporter
Call MeEmail Me

आज कंवलियास में श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मंदिर पर वार्षिक ध्वजा गाजे बाजे के साथ चढ़ाई गई उज्जैन से आए विधिकारक गौतम भंडारी और नितेश भंडारी के सानिध्य में विधि-विधान के साथ मंदिर पर छोटी और बड़ी ध्वजा चढ़ाई गई इससे पूर्व 18 अभिषेक हुए और छोटी और बड़ी ध्वजा के साथ ध्वजा लाभार्थी परिवार राजेंद्र कुमार पुखराज सुराणा एवं नवयुवक मंडल के युवाओं द्वारा ध्वजा के साथ नगर परिभ्रमण किया

WhatsApp Image 2026 01 11 at 3.12.12 PM WhatsApp Image 2026 01 11 at 3.11.22 PM

महिलाएं मंगल गीत गाते हुए नगर भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे जहां पर महिलाओं ने चोवीसी के साथ साथ दादा के भजन प्रस्तुत किये उसके बाद ढोल नगाड़ों और जयकारों के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई और आरती हुई वही आगामी वर्ष के लिए विधिकारक द्वारा ध्वजा की बोली लगाई गई जिसमें छोटी और बड़ी दोनों ध्वजा चढाने का लाभ राजेंद्र कुमार पुखराज सुराणा परिवार कंवलियास वालो ने लिया कार्यक्रम के पश्चात छोटे स्थानक में सामूहिक गौतम प्रसादी का आयोजन हुआ रात्रि में मंदिर पर आकर्षक सजावट की गई इस दौरान सकल जैन समाज और युवा मंडल सहित कई लोग मौजूद थे

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button