कानपुर: 6 दिनों में मुकम्मल होगी हलीम कॉलेज ग्राउंड की तरावीह, तैयारियाँ पूरी


कानपुर। ऑल इंडिया तहरीके सलात के चेयरमैन मोहम्मद शकील एडवोकेट के कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी रमजानुल मुबारक की तैयारियों की जानकारी दी गई। मोहम्मद शकील एडवोकेट ने बताया कि हर साल की रिवायत को बरकरार रखते हुए इस साल भी हलीम कॉलेज ग्राउंड में चाँद देखने के साथ ही तरावीह की नमाज शुरू होगी, जो मात्र 6 रमजान को मुकम्मल (संपन्न) हो जाएगी।
इस विशेष तरावीह की इमामत मशहूर हाफिज-ओ-कारी अदनान कादरी अंजाम देंगे। वहीं, मोज्जानी के फराइज कारी शादाब रजा द्वारा अदा किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन (निजामत) अच्छे मियां कानपुरी करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने हलीम कॉलेज ग्राउंड का दौरा किया और वहाँ चल रहे सफाई व अन्य पुख्ता इंतजामों का मुआयना किया। चेयरमैन मोहम्मद शकील ने कहा कि जायरीन की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से जनरल सेक्रेटरी डॉ. शाहनवाज खान, आफताब कुरैशी, पार्षद लियाकत अली, दानिश मोईन, तारिक सिद्दीकी, मास्टर शाहनवाज, मेराज अहमद, इसरार भाई और सलमान खान सहित कमेटी के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






