कूपडावास के श्री कृष्ण मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

- लकूपडावास (बिलाड़ा)
ग्राम कूपडावास के श्री कृष्ण मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलाड़ा के पदाधिकारियों के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह आयोजन सनातन संस्कृति की महान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक नारायण लाल पटेल ने भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “हमारी संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। शिष्य अपने समर्पण और गुरु दक्षिणा के माध्यम से गुरु की महत्ता को सिद्ध करता है।”
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रचारित पांच प्रमुख विषयों – परिवर्तन, कुटुंब प्रबंधन, सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता – पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों मुकेश टेलर, कुलदीप शर्मा, राजूराम देवासी, श्यामलाल देवासी आदि ने अपने विचार साझा किए और ध्वज को प्रणाम किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक महावीर सिंह देवल, मास्टर कैलाश दान देवल, ओमप्रकाश देवल, भोपाल सिंह देवल, रामचंद्र देवल, देवी सिंह देवल, किशन सिंह देवल, रविंद्र सिंह देवल, कैलाश दास वैष्णव और ओम सिंह देवल सहित कई अन्य श्रद्धाल उपस्थित रहे।