ReligiousNews

कोठार गांव में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 22 दिसंबर 2023 से 28 दिसंबर 2023 तक

उपखंड के कोठार ग्राम में गौ माता व परमात्मा की असीम कृपा से शिवाय जीव सेवा फाउंडेशन द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 22 दिसंबर 2023 से 28 दिसंबर 2023 तक किया जा रहा है।

बाली- कथा वाचक महंत श्री सनकादिक शरणजी महाराज व श्री लालदासजी महाराज के पावन सानिध्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा।

ट्रस्टी हर्षवर्धन रावल पूजा बेन व उत्तमचंद जैन ने LuniyaTimes के रिपोर्टर को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 22 से 28 दिसंबर तक दोपहर 1.00 बजे से 5.00 बजे तक चलेगा।

 

ट्रस्ट के सदस्य ट्रस्टी हर्षवर्धन रावल पूजा बेन व उत्तमचंद जैन ने रिपोर्टर डीके देवासी को बताया कि मुख्य अतिथि बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत, कोठार सरपंच भीखीबाई प्रजापत, देवाराम रावल पूर्व सरपंच, भन्दर सरपंच कपूराराम मेघवाल, बेड़ा सरपंच जयंतीलाल मीणा, चामुंडेरी सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा, पूर्व सरपंच थानाराम प्रजापत, चंदनसिंह पूर्व सरपंच, बाबूलाल पूर्व सरपंच, दिनेश कुमार मीणा भन्दर पूर्व सरपंच, पबाराम मीणा सेवानिवृत्ति थाना अधिकारी विशेष अतिथि शिरकत करेंगे।

वही बाली एसडीएम भागीरथ चौधरी, तहसीलदार हरण्यसिंह, नायब तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, नाना थाना अधिकारी बलदेवाराम पटवारी, कमलसिंह आर आई श्रवण कुमार की गरिमामय उपस्थिति रहेंगी।

ट्रस्टीगण ने बताया कि संत श्री पितामह ब्रह्म ऋषि सुभाष पत्रीजी बैंगलोर, श्री चैतन नाथ महाराज सेंदला धाम श्री पवन गिरी महाराज, श्री ओम भारती महाराज, श्री लालदास महाराज, श्री विष्णुपुरी जी महाराज, श्री जीवाराम महाराज, श्री कपूर भोपाजी, आचार्य रजनीकांत ओझा आदि संत सानिध्य मिलेगा।

READ ALSO 

कथा प्रसंग एवं उत्सव प्रथम दिन पोथी यात्रा एवं महात्मा कथा द्वितीय दिन महाभारत कथा परीक्षित जन्म श्री सुखदेवजी आगमन श्री गौ माता शेड उद्घाटन, तृतीय दिन कपिल प्रागट्य सती चरित्र ध्रुव प्रहलाद चरित्र चतुर्थ दिन हरि अवतार वामन अवतार समुद्र मंथन श्री राम जन्म श्री कृष्ण जन्मोत्सव पंचम दिन पूतना वध माखन चोरी लीला वृंदावन गमन गोवर्धन पूजा चट्टे दिन महाराष्ट्र मथुरा गमन कंस वध श्री रुक्मणि कृष्ण विवाह उत्सव एवं सप्तम दिन सुदामा चरित्र अर्जुन सुभद्रा विवाह परीक्षित मोक्ष कथा विराम के कार्यक्रम आयोजित होंगे इस भागवत कथा को लेकर सनातन धर्म प्रेमियों में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है।

KHUSHAL LUNIYA

KHUSHAL LUNIYA IS A LITTLE CHAMP WHO KNOW WEB DEVELOPMENT AND WEB DESIGN IN CODING LIKE HTML, CSS, JS. ALSO KNOW GRAPHIC DESIGN AND APPOINTED BY LUNIYA TIMES MEDIA AS DESK EDITOR.
Back to top button