News
कोठार में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को मिला दान, मंगलसिंह चौहान ने भेंट किया कम्प्यूटर सेट

उपखंड बाली क्षेत्र के कोठार गांव में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को आज नई सुविधा मिली। स्थानीय दानदाता श्री मंगलसिंह/पर्वतसिंहजी चौहान (निवासी कोठार) ने अपनी 26 जनवरी 2025 की घोषणा के अनुरूप विद्यालय को 30,000 रुपये लागत का कम्प्यूटर सेट भेंट किया।
इस अवसर पर चौहान राजपूत महासभा बाली ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष तेजसिंह चौहान, चन्द्रसिंह चौहान, मांगीलाल प्रजापत, प्रधानाचार्या लीला मीणा, सांकलाराम मारु, शिक्षिका लता बोहरा, ज्योति कुमारी और सुभाष चन्द मीणा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विद्यालय प्रशासन और उपस्थित जनों ने मंगलसिंह चौहान के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह कम्प्यूटर सेट छात्राओं की शिक्षा में तकनीकी दक्षता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।













