News

कोल्हर मोड़ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत

  • टुण्डी।

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के राँची से गिरिडीह जाने के क्रम में टुण्डी मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोल्हर मोड़ पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बनी रही।

WhatsApp Image 2025 12 24 at 6.45.21 PM

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से निवर्तमान मंडल अध्यक्ष तिलक मंडल, प्रदीप पंडा, रंजित तिवारी, नवल सिंह चौधरी, नितिन सेठ, तेज नारायण राय, नागेश्वर पंडित, सावन बेसरा, किशोर हेम्ब्रम, भोला हेम्ब्रम, विशेश्वर हेम्ब्रम, नकुल सिंह, गणेश राय, सुंदर मंडल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और उत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। यह स्वागत कार्यक्रम टुण्डी क्षेत्र में भाजपा की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button