क्षेत्रीय विधायक केसाराम चौधरी के अथक प्रयासो से रानी नगरपालिका क्षेत्र में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत पेयजल योजना में 3.84 करोड़ की सौगात

- रानी
रानी नगरपालिका के उपाध्यक्ष डालचंद चौहान ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक केसाराम चौधरी के अथक प्रयासो से रानी नगरपालिका क्षेत्र में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत रानी को 3.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान हुई इस संबंध में उपाध्यक्ष डालचंद चौहान रानी की सहायक अभियंता बिंदु मति से संबंधित जानकारी ली ओर बताया गया कि सरकार की योजनाअंतर्गत पाली जिले के रानी शहर को की अभिकल्पिक आबादी को समुचित मात्रा में उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से योजनाओं का सुदृढ़ीकरण कर वर्तमान में लाभान्वित एवं नवसृजित बस्तियों को समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य होगा

इस योजना में 1000 जल कनेक्शन उच्च जलाशय पानी की टंकी 1 पंप हाउस 2 डीआई पाइप 955 मीटर एसडीपीई पाइप 19469 मीटर बिछाई जाएगी जिन मोहल्ले वार्डो गलियों में पाइप लाइन पुरानी या टूट चुकी हे उन लाइनों को नया डाला जाएगा इसका संपूर्ण भुगतान सरकार करेगी योजना का कार्य 24 मई 2027 को पूर्ण किया जाना लक्षित हे इस योजना से रानी नगर को पानी की समस्या से निजात मिलने से रानी नगरवासियों भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत क्षेत्रिय विधायक केसाराम चौधरी का आभार जताया











