Religious

खरतरगच्छाचार्य जिनमनोज्ञ सूरीश्वरजी म, सा. का चातुर्मास भायंदर में भव्यतिभव्य चातुर्मास प्रवेश 28 जून को 

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

दीपक जैन


भायंदर: परम पूज्य प्रज्ञा पुरुष युग प्रभावक खरतरगच्छाधिपति आचार्य सम्राट गुरुदेव श्री जिन कान्तिसागर सूरीश्वरजी म.सा.,महातपस्वी मुनिराज श्री प्रतापसागरजी म.सा.के दिव्य आशीष से परम पूज्य आचार्य मरुधर रत्नाकर, वशीमालाणी रत्न शिरोमणि, ब्रहासर तीर्थोद्धारक, संघ एकता सूत्रधार, खरतरगच्छाचार्य श्री जिनमनोज्ञ सूरीश्वरजी म. सा. का चातुर्मास मुंबई के उपनगर भायंदर में दूसरीबार हो रहा है।इसे लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है।

जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ, भायंदर के तत्वावधान में आचार्य श्री का भव्य नगरप्रवेश 28 जून को सुबह 8.30बजे होगा।उनके साथ मुनि श्री नयज्ञसागरजी म.सा.आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा।ज्ञात हो वर्ष 2011 में आचार्य श्री का यहां ऐतिहासिक चातुर्मास सम्पन्न हुआ था। संघ ने कहा कि गुरुदेव की निश्रा और पावन प्रेरणा से इस वर्ष जप तप ज्ञान अनुष्ठान एवं आध्यात्मिक आराधना का सुन्दर भव्य माहौल बनेगा।श्री संघ ने चातुर्मास के पावन अवसर पर सभी संघों को सह परिवार भायंदर पधारकर साधर्मिक सेवा भक्ति का लाभप्रदान करने की विनंती की है। उन्होंने कहा कि बाहर से पधारे हुए मेहमानो के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था हैं।प्रवेश कपोल वाडी, गीता नगर से शुरू होकर तिरुपति बैंक्वेट हॉल,माहेश्वरी भवन में धर्मसभा में परिवर्तित होगा।

IMG 20250625 WA00791

चातुर्मास के मुख्य लाभार्थी तेजराज लोढ़ा, जोधपुर हाल मालाड, सह लाभार्थी स्व. श्रीमती सुआदेवी, स्व. शा. बादरमल ललवानी,गढ़ सिवाना परिवार हैं।प्रवेश के दिन स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी मातुश्री स्व.पुष्पा बाई रतनचंद बच्छावत फलोदी/भायंदर,प्रवेश के दिन जाजम बिछाने के लाभार्थी ढेलीदेवी हस्तीमलजी कटारिया (सिंघवी) मोरसीम/भायंदर हैं। प्रवेश के दिन भक्ति की धुन अनिल सालेचा, दिलीपसिंह दिलबर, सुनील पारख, अरिहन्त नाहटा जमायेगें।

शंखेश्वर पार्श्व जिनदत्त सुरि खरतरगच्छ ट्रस्ट के पदाधिकारियों में चातुर्मास संयोजक विशनराज मेहता,दीपचंद तलवानी अध्यक्ष,मुनेश छाजेड़ सचिव

आवास संपर्क सूत्र

  • सुनील कोठारी 7899274266
  • नरपत बोकाड़िया 9324348814
  • दिलीप कटारिया 9322671486
  • कमलेश मालू 7021210711का समावेश हैं।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button