News

खुडाला फालना को चिकित्सा क्षेत्र में नई सौगात, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के प्रयास सफल

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

खुडाला फालना : नगरवासियों को लंबे इंतजार के बाद चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के प्रयासों से यहां के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति बजट में मिल गई है।

पिछले कई वर्षों से खुडाला फालना की जनता चिकित्सा व्यवस्था को लेकर चिंतित थी। छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दूर-दराज क्षेत्रों में जाना पड़ता था। नगरवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाए। पूर्व में भी यह मांग उठाई गई, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी।

नगर के गणमान्य नागरिकों, युवा पार्षदों तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लगातार विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के समक्ष उठाया। विधायक ने इस जनभावना को राज्य स्तर तक पहुंचाते हुए बजट में क्रमोन्नयन की मंजूरी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

WhatsApp Image 2026 03 02 at 6.54.35 PM

स्वीकृति मिलने के बाद फालना के मुख्य चौराहे पर विधायक राणावत का नागरिक अभिनंदन किया गया। नगरवासियों ने फूल-मालाओं, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक राणावत ने भरोसा दिलाया कि भामाशाहों के सहयोग से जल्द ही नए भवन का निर्माण और सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में आवश्यक सुविधाएं शीघ्र प्रारंभ करवाई जाएंगी।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री भारती त्रिवेदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकिशोर गोयल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत सहित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button