Education & Career

खुशवीर सिंह सोनिगरा का नवोदय में चयन, दी बधाईयां

  • राकेश चौहान, बाली
    बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय सेवाड़ी के प्रधानाध्यापक सूर्यपाल सिंह सोनिगरा ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले 5 वी के छात्र खुशवीर सिंह सोनिगरा का नवोदय विद्यालय जोजावर में चयन हुआ।विद्यालय परिवार ने छात्र का बहुमान किया व तिलक, माला व मुँह मिठा करा कर सम्मान किया।

प्रधानाध्यापक सूर्यपाल सिंह सोनिगरा ने बताया की नवोदय में चयन विधार्थी की आगे की कक्षा 6 से 12 की पढ़ाई नवोदय जोजावर में होगी। पिछले साल भी एक छात्र का सलेक्शन हुआ था। अब तक विद्यालय से करीब 20 छात्र-छात्रा का सलेक्शन हो चुका है। ये जारी रहेगा। विद्यालय परिवार सभी छात्र-छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते है

इस मौके पर संस्थापक एम. एस. सोनिगरा, व्यवस्थापिका डी. के. चुण्डावत व छात्र के दादा महिपाल सिंह, पिता तखतसिंह, बड़े पिता उदयभान सिंह व संस्था के अध्यापक ललित राठौड़, विनोद कुमार, रमेश कुमार, सोहन, खुशवंत कुंवर, ओम कुंवर, दिव्या, रिया, मानसी अन्य उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button