News

गुरलाँ में विधायक पितलिया ने भाजपा कार्यकर्ता संग होली मिलन समारोह का आयोजन

गुरलाँ सत्यनारायण सेन।   सहाडा विधायक लादू लाल पितलिया के संग कारोई मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आज आयोजन किया गया। इसमें कारोई मंडल अध्यक्ष व गुन्दली संरपच शम्भू लाल गुर्जर समेत कई प्रमुख पदाधिकारी, मंडल के कई ग्रामीण शामिल हुए और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दीं। विधायक पितलिया ने सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रेम, सौहार्द का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में नई उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।

मंडल अध्यक्ष शम्भू लाल गुर्जर ने कहा कि मंडल कारोई के गुरलाँ ग्राम में आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर कार्यकर्ता बंधुओं संग रंगों के इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि स्नेह, सौहार्द और उल्लास के रंग सभी के जीवन में खुशहाली लाए, यही मंगलकामना है। मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग और अबीर लगाकर बधाई दी।

शम्भू लाल गुर्जर मंडल अध्यक्ष कारोई, श्याम लाल सुथार गुन्दली, देवा लाल गुर्जर, सत्यनारायण सेन, रामचन्द्र सुवालका, जमना लाल गुर्जर, मोती लाल गुर्जर, सावरनाथ योगी, शंकरनाथ योगी सत्यनारायण शर्मा, गौरीशंकर माली मोमी, कालू लाल रेबारी ,रवि शर्मा,रतन कुमावत सहित कई लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
12:34