News

गुरलां में तेजा दशमी पर वीर तेजाजी महाराज की डिजे संग भव्य शोभायात्रा, जयकारों और भक्ति में झूमे श्रद्धालु

  • गुरलां

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

गुरलां भीलवाड़ा जिले के गुरलां गांव में तेजा दशमी के पर्व पर आज गांव में वीर तेजाजी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।


भक्तों ने ध्वज लहराते हुए और डीजे पर बजते धार्मिक भजनों पर जमकर थिरकते हुए भागीदारी निभाई। शोभा यात्रा वीर तेजाजी महाराज के मंदिर परिसर से रवाना हुई और सदर बाजार तथा जैन मन्दिर, बड़े मंदिर व सदाबहार महादेव मंदिर,बस स्टैंड से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।

WhatsApp Image 2025 09 02 at 15.35.33

तेजाजी महाराज के जयकारों से वातावरण पूरी तरह धर्ममय बन गया। शोभा यात्रा में वीर तेजाजी महाराज की जोत साथ में लेकर चल रहे थे,मन्दिर में सुंदर झांकी सजाई गई। जबकि कई महिला पुरुष भक्तों को भोपा का भाव भी हुए। इस मौके पर छोटे बड़े युवा बुजुर्ग सभी भक्तगण श्रद्धा और उत्साह से थिरक उठे। रात्रि जागरण के तहत देर रात तक भजन कीर्तन का आयोजन भी हुआ जिसमें बड़ी संख्या मे भक्तजन मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button