गुरलां में 1100 साल पुराने लक्ष्मीनाथ मंदिर के नवनिर्माण की नींव रखी, भूमिपूजन संपन्न

- सत्यनारायण सेन, गुरला
गुरलां में स्थित करीब 900 से 1100 वर्ष पुराने लक्ष्मीनाथ मंदिर के नवनिर्माण को लेकर गुरुवार को विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी गई और मंदिर को भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पंडितों के सानिध्य में पूजा-अर्चना कर पांच ईंटों का नींव पूजन किया गया। गुरला के पंडित पंकज दाधीच और प्रकाश दाधीच ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमिपूजन करवाया।
मंदिर नवनिर्माण के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं और दानदाताओं द्वारा सहयोग राशि दी जा रही है। मंदिर नवनिर्माण समिति ने बताया कि सभी धर्मप्रेमियों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर गुरला ठिकाना के कुं. महेंद्र सिंह पुरावत, कजोडी मल सेन, घनश्याम शर्मा (कारोई), गोवर्धन दाधीच, सूर्य प्रकाश पारीक, रतन सोत्रीय, रामचंद्र सुवालका, कमल किशोर त्रिपाठी, बालूराम दरोगा, रामपाल दाधीच, सत्यनारायण शर्मा, उदयराम सेन, हरकलाल सेन, सत्यनारायण सेन, ललित दाधीच, दीपक दाधीच, मुकेश सोनी, सत्यनारायण वर्मा, किशनदास, वासुदेव दाधीच, बाबूलाल दाधीच सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के बाद भक्तों को मिठाई वितरित की गई और पूरे परिसर में “लक्ष्मीनाथ ठाकुर की जय” के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया।













